Album Name | Jeet |
Artist | Anil Biswas, Shyam Babu Pathak |
Track Name | Tum Man Ki Peeda Kya Samjho |
Music | Anil Biswas |
Label | Saregama |
Release Year | 1949 |
Duration | 02:58 |
Release Date | 1949-08-24 |
Tum Man Ki Peeda Kya Samjho Lyrics
तुम मन की पीड़ा क्या समझो
तुम प्रीत निभाना क्या जानो
तुम आग लगाना सीखे हो, तुम आग बुझाना क्या जानो
तुम चाहते हो हम रोते रहें
रो रो के जीवन खोते रहें
तुम चाहते हो हम रोते रहें, रो रो के जीवन खोते रहें
औरों को रुलाना सीखे हो, तुम आँसू बहाना क्या जानो
अब और सताओ ना हम को, लो हम हारे तुम जीत गए
लो हम हारे तुम जीत गए
तुम दिल तड़पाना सीखे हो, तुम दिल बहलाना क्या जानो
जिस राह में संग संग चलना था
संग जीना था, संग मरना था
जिस राह में संग संग चलना था, संग जीना था, संग मरना था
उस राह में अकेला छोड़ गए, तुम साथ निभाना क्या जानो
तुम साथ निभाना क्या जानो