Album Name | The Best Of Talat Mahmood |
Artist | Various Artists |
Track Name | Hamse Aaya Na Gaya |
Music | Madan Mohan |
Label | Saregama |
Release Year | 1950 |
Duration | 03:20 |
Release Date | 1950-12-31 |
Hamse Aaya Na Gaya Lyrics
हमसे आया ना गया तुमसे बुलाया ना गया
फासला प्यार में दोनों से मिटाया ना गया
हमसे आया ना गया तुमसे बुलाया ना गया
हमसे आया ना गया
वो घड़ी याद है जब तुमसे मुलाक़ात हुई
इक इशारा हुआ दो हाथ बढे बात हुई
देखते देखते दिन ढल गया और रात हुई
वो समां आज तलक दिल से भुलाया ना गया
हमसे आया ना गया
क्या ख़बर थी के मिले हैं तो बिछड़ने के लिए
क़िस्मतें अपनी बनाई हैं बिगड़ने के लिए
क़िस्मतें अपनी बनाई हैं बिगड़ने के लिए
प्यार का बाग़ लगाया था उजड़ने के लिए
इस तरह उजड़ा के फिर हमसे बसाया ना गया
हमसे आया ना गया
याद रह जाती है और वक़्त गुज़र जाता है
फूल खिलता भी है और खिल के बिखर जाता है
सब चले जाते हैं कब दर्द-ऐ-जिगर जाता है
दाग़ जो तूने दिया दिल से मिटाया ना गया
हमसे आया ना गया तुमसे बुलाया ना गया
फासला प्यार में दोनों से मिटाया ना गया
हमसे आया ना गया