Album Name | Badi Bahu |
Artist | Anil Biswas |
Track Name | Badli Teri Nazar To |
Music | Anil Biswas |
Label | Saregama |
Release Year | 1951 |
Duration | 03:16 |
Release Date | 1951-01-01 |
Badli Teri Nazar To Lyrics
बदली तेरी नज़र तो नज़ारे बदल गए
वो चाँदनी, वो चाँद-सितारे बदल गए
बदली तेरी नज़र तो नज़ारे…
लहरों से पूछ लीजिए, साहिल भी है गवाह
लहरों से पूछ लीजिए, साहिल भी है गवाह
…साहिल भी है गवाह
कश्ती मेरी डुबो के वो धारे बदल गए
कश्ती मेरी डुबो के वो धारे…
वो ख़ाब, वो ख़याल, वो अरमाँ, वो हसरतें
वो अरमाँ, वो हसरतें
बदले जो तुम तो सारे के सारे बदल गए
बदले जो तुम तो सारे के सारे…
मैं भी वही हूँ, मेरी वफ़ाएँ भी हैं वही
…वफ़ाएँ भी हैं वही
फिर क्यूँ तेरी नज़र के इशारे बदल गए?
फिर क्यूँ तेरी नज़र के इशारे बदल गए?
वो चाँदनी, वो चाँद-सितारे बदल गए
बदली तेरी नज़र…