Album Name | Nau Bahar |
Artist | Roshan |
Track Name | Aeri Main To Prem Diwani |
Music | Roshan |
Label | Saregama |
Release Year | 1952 |
Duration | 02:12 |
Release Date | 1952-01-01 |
Aeri Main To Prem Diwani Lyrics
ऐ री, मैं तो प्रेम दीवानी
मेरा दर्द ना जाने कोई
ऐ री, मैं तो प्रेम दीवानी
मेरा दर्द ना जाने कोई
ना मैं जानूँ आरती वंदन
ना पूजा की रीत
है अनजानी दरस दीवानी
मेरी पागल प्रीत लिए री मैंने
दो नैनों के दीपक लिए सँजोए
ऐ री, मैं तो प्रेम दीवानी
मेरा दर्द ना जाने कोई
आशा के फूलों की माला
साँसों के संगीत
इन पर फूली चली रिझाने
अपने मन का मीत लिए री मैंने
नैन डोर में सपने लिए पिरोए
ऐ री, मैं तो प्रेम दीवानी
मेरा दर्द ना जाने कोई
ऐ री, मैं तो प्रेम दीवानी
मेरा दर्द ना जाने कोई